शाहपुर थाना क्षेत्र में खाने को लेकर हुई तलवारबाजी

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं,जब खाने को लेकर के दो पक्षों में कहां सुनी हुई उसके बाद मामला बढ़ा तो फिर हाथों में तलवार लेकर के एक दूसरी पर वार करने लगे इससे पूरे बारात में अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में पहले डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, इसके बाद एक बाराती को खाने में लेग पीस न मिलने से मामला और बढ़ गया, फिर यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बारात में आए तमाम युवक हाथों में तलवार लाठी डंडा लेकर के एक दूसरे से मारपीट की जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना पर आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।शाहपुर थाना क्षेत्र के अकोलावा स्थित एक मैरिज हॉल में नगर निगम कर्मचारी जितेंद्र की बेटी की शादी समारोह चल रहा था।शुक्रवार रात बारात पहुंचने के बाद स्वागत कार्यक्रम के दौरान डीजे पर युवक डांस कर रहे थे। इसी दौरान गाना बजाने को लेकर घराती और बाराती पक्ष के युवकों में कहासुनी हो गई।इसके बाद एक बाराती को खाने में लेग पीस न मिलने से मामला और बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज से मारपीट में बदल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच अचानक ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने तलवार, बेल्ट, ईंट-पत्थर चलाते नजर आए। मैरिज हॉल में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरोप है कि इसी दौरान घराती पक्ष के कुछ लोगों ने बाराती पक्ष के दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे शादी की खुशियां माता में बदल गई।








