विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि में अधिकारियों के स्थानान्तरण पर रोक

निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान अधिकारियों के स्थानान्तरण पर रोक

12 नवम्बर से 04 जनवरी तक बिना आयोग की अनुमति नहीं होगा संबंधित अधिकारियों का स्थानान्तरण
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो

सोनभद्र -जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों का स्थानान्तरण आयोग की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकेगा। इस संबंध में आलेख्य निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन की तिथि 12 नवम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक संबंधित अधिकारियों के स्थानान्तरण पर रोक लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *