चोपन रेलवे रामलीला समिति की कार्यकारिणी गठित, सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र। चोपन रेलवे रामलीला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जय मां काली मंदिर परिसर में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कमल किशोर सिंह की अध्यक्षता में शाम 6 बजे आयोजित की गई। बैठक में नगर के प्रबुद्धजनों एवं समिति के सदस्यों की उपस्थिति में रामलीला एवं मेले के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गठित कार्यकारिणी में महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद एवं राकेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष अभिषेक दुबे, रावण प्रभारी सुरेश जायसवाल, अनिल जायसवाल एवं बद्री सिंह, मेला प्रभारी दीनदयाल सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश गोस्वामी एवं मनोज चौबे, ज्ञानेंद्र पाठक, मंच संचालन संजय चेतन तथा मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी बबलू सोनी, अरविंद एवं अमर शर्मा को दी गई।
वहीं समिति के संरक्षक मंडल में गुड्डू मिश्रा, सुनील तिवारी, उमेश सिंह, बबलू गिरी, सुनील सिंह, हीरालाल वर्मा, अमित सिंह, प्रदीप अग्रवाल राजन जायसवाल, सतनाम सिंह एवं रामाश्रय सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया।
बैठक में रामलीला एवं मेले के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर ज्ञानेंद्र पाठक, सुनील सिंह, सुनील तिवारी, राजन जायसवाल, गुड्डू मिश्रा एवं अमित सिंह ने अपने सुझाव एवं विचार रखे। वहीं कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह ने कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी दी तथा आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की टीम गठित करने का सुझाव दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन करते हुए रामलीला एवं मेले के सफल आयोजन के लिए सभी से सहयोग और सहभागिता की अपील की।
बैठक का संचालन राजेश गोस्वामी ने किया। बैठक समाप्त होने क�


