जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न

18 एवं 19 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

स्व-गणना 16 से 30 नवम्बर तक, 1 दिसम्बर से 4 जनवरी तक होगी जनसंख्या गणना

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों को लेकर 18 एवं 19 सितम्बर, 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों को आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक शामिल हुए।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान जनगणना निदेशालय से नामित जनगणना प्रभारी प्रियासा सिंह द्वारा जनगणना के द्वितीय चरण की कार्यप्रणाली एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने सब-ईन्यूमरेशन ब्लॉक के गठन की प्रक्रिया, फील्ड कार्मिकों की सूची तैयार करने तथा जनगणना कार्य के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी जनगणना जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना का कार्य 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक निर्धारित है। इसके बाद 1 दिसम्बर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। 5 जनवरी, 2027 को संदर्भ तिथि निर्धारित की गई है। इसके उपरांत 5 जनवरी से 9 जनवरी, 2027 तक रिविजनल राउंड (पुनरीक्षण) की प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी।
40 प्रश्नों के माध्यम से एकत्रित होगी जानकारी जनगणना के द्वितीय चरण में निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित की जाएगी। जैसे-कोविड टीकाकरण, बैंक से सम्बन्धित, मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर, शिक्षा से सम्बन्धित सूचना, आर्थक गतिविधि की प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से सम्बन्धित अधिकारियों को प्रश्नावली के अनुरूप सही एवं सटीक जानकारी दर्ज करने, गणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा जनगणना संबंधी दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *