सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन परिसर में लगी प्रदर्शनी का माननीय विधायक भूपेश चौबे ने किया अवलोकन

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया प्रदर्शित

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र, 17 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा से देश सेवा” के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के विकास भवन परिसर में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी का विधायक भूपेश चौबे ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियों से संबंधित सामग्री का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विकास के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को दर्शाया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने की अपील की।
प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *