प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान शिविर में दिया सेवा का संदेश –

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -चोपन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी एवं चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गौड़ ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिन को सेवा कार्यों के रूप में मनाया। ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए रक्तदान एवं मरीजों को फल वितरण जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने कहा कि जनसेवा के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह, डॉ. सत्येंद्र आर्य, मीनू चौबे, मनमोहन यादव, प्रदीप गिरी, पम्मी केशरी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *