हिण्डालको के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह का सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में चयन

सोनभद्र रेणुकूट के रवि सिंह का CBSE नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में चयन ।

पूर्वा टाइम्स – समाचार
उत्तर प्रदेश (सोनभद्र रेणुकूट): जिला सोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह, पुत्र स्व० महामाया प्रसाद सिंह, रवि सिंह जो हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के विभाग ब्वायलर को-जेनरेशन में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वानडो खिलाड़ी रवि सिंह का सीबीएसई नेशनल ताईक्वानडो चैंपियनशिप-2026 में नेशनल रेफरी के रूप में चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 24 सितंबर 2026 तक बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल जटल पानीपत हरियाणा में आयोजित किया जाएगा। रवि सिंह ने विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल कर देश और हिण्डालको रेनुकूट का गौरव बढ़ाया है। वे कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खिलाड़ी के रूप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में उनकी नियुक्ति उनके खेल अनुभव और उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय है। रवि सिंह नेशनल रेफरी, एनआईएस कोच एवं चौथी डान ब्लैक बेल्ट हैं। वे ताईक्वानडो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं। हिण्डालको में अपनी ड्यूटी के साथ खेल के क्षेत्र में लगातार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले रवि सिंह की इस उपलब्धि पर हिण्डालको रेनुकूट, सोनभद्र एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *