विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने केन्द्रीय मंत्री कमलेश पासवान से की भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर। विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान से मुलाकात कर बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत पत्र सौंपा।
एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व ने मंत्री जी को अवगत कराया कि बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा शिक्षकों के स्थानांतरण, एरियर, वेतन, पदोन्नति एवं अन्य सेवा संबंधी कार्यों के नाम पर लगातार शोषण व धन उगाही की जा रही है। ईमानदार शिक्षकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।
इस पर केन्द्रीय मंत्री जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वे इस पूरे प्रकरण से मा. मुख्यमंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री को अवगत कराकर भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध प्रभावी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। एसोसिएशन ने कहा कि यदि जल्द ही भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *