गोरखपुर जिला अस्पताल में दलालों में हड़कंप, मोबाइल पर जारी है दलाली का खेल

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर।गोरखपुर जिला अस्पताल में दलालों के सक्रिय होने को लेकर चलाई गई खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और दलालों में भगदड़ की स्थिति बन गई। सूत्रों के मुताबिक जिला अस्पताल में दलाल और अस्पताल के कुछ डॉक्टर व कर्मचारी आपस में मिले हुए हैं। मरीजों को बाहर की पैथोलॉजी, बाहर की दवा दुकान और प्राइवेट डॉक्टरों के पास भेजकर मोटा कमीशन वसूला जाता है। खबर का असर तो हुआ लेकिन दलाली का धंधा अभी भी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। सूत्र बताते हैं कि अब दलाल खुलेआम की जगह मोबाइल फोन के जरिए डॉक्टरों और कर्मचारियों से संपर्क में हैं। मोबाइल पर ही मरीज की सेटिंग कर दलाली की जा रही है।
अस्पताल परिसर में आने वाले गरीब मरीजों ने मांग की है कि सरकार इस पर सख्त कदम उठाए। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों की मांग है कि सरकार जिला अस्पताल के हर डॉक्टर और कर्मचारी का मोबाइल ट्रेस / जांच पर लगाए, ताकि यह पता चल सके कि कौन कर्मचारी किस दलाल से बात कर मरीजों को बाहर भेज रहा है। यदि कॉल डिटेल की जांच हो जाए तो पूरे दलाल-डॉक्टर गठजोड़ का पर्दाफाश हो सकता है।
मरीजों ने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जिला अस्पताल को दलाल मुक्त कराया जाए और दोषी डॉक्टरों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *