ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता सम्पन्न, 188 बच्चों ने किया प्रतिभागपूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र – चोपन विकास खंड चोपन में ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
जनपद सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के आह्वान पर प्रथम सत्र परीक्षा-2026 के आधार पर कक्षा 3, 5, 6 एवं 8 के मेधावी छात्र-छात्राओं के चयन हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विकास खंड चोपन में न्याय पंचायत स्तर पर चयनित बच्चों की ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक प्रतियोगिता आयोजित की गई।
यह प्रतियोगिता विकास खंड चोपन के ऊर्जावान खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं देखरेख में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में विकास खंड चोपन के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित कुल 241 बच्चों में से 188 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
निष्पक्ष एवं योग्य शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के उपरांत ब्लॉक स्तरीय मेरिट सूची जारी की गई। विभिन्न कक्षाओं से सफल एवं चयनित छात्र-छात्राओं का विवरण निम्नवत है—
कक्षा 3
सुषमा – प्राथमिक विद्यालय पडरीपान
शिवा – प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला
सूर्या – प्राथमिक विद्यालय पडरीपान
रागिनी पटेल – प्राथमिक विद्यालय पड़रछ
कक्षा 5
क्षमा – प्राथमिक विद्यालय पडरीपान
दीपिका – प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला
सीमा – कंपोजिट विद्यालय खेवन्हा
तीर्थराज – प्राथमिक विद्यालय पटवध प्रथम
विकास – प्राथमिक विद्यालय पटवध प्रथम
कक्षा 6
काजल – उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया
कृष्णा – उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया
अनुप्रिया – कंपोजिट विद्यालय खेवन्हा
कक्षा 8
कृष्ण – उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया
सलोनी – उच्च प्राथमिक विद्यालय परासपानी
प्रिंस – कंपोजिट विद्यालय परसोई
सूरज कुमार – उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनमरी
खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने चयनित बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर सभी चयनित छात्र-छात्राओं से आगामी जनपद स्तरीय मेधावी छात्र प्रतियोगिता के लिए और अधिक मेहनत एवं बेहतर तैयारी करने का आह्वान किया गया, ताकि विकास खंड चोपन के प्रतिभाशाली बच्चे जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और चोपन ब्लॉक का नाम पूरे जनपद में गौरवान्वित कर सकें।


