मारपीट और धमकी के मामले में तीन आरोपी हिरासत में.पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, चौरा निवासी सरिता पुत्री लाललु केवट ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में नामजद मुन्ना पुत्र रामनिहोर, सीता पत्नी मुन्ना और लचिया पत्नी राजनाथ, सभी निवासी चौरा, थाना जुगैल के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विवाद की स्थिति में निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। तीनों की गिरफ्तारी 7 सितंबर 2026 को पुलिस टीम द्वारा की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में रिजक मिराज खान, कांस्टेबल नेहा, कांस्टेबल सरिता और कांस्टेबल अशोक अहिरवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *