प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ध्वजारोहण के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम
पूर्वा टाइम्स – समाचार
चोपन/सोनभद्र – प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया, विकासखंड चोपन, जनपद सोनभद्र में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों को नमन किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में शिक्षा प्राप्त कर जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा देश के प्रति कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों को समझाया

अंत में सभी ने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों और बच्चों में प्रसाद/मिष्ठान वितरण किया गया । विद्यालय परिसर में प्राथमिक विद्यालय दडाड प्रधानाध्यापिका ज्योति सिंह,उच्च प्राथमिक विद्यालय,नीतू सिंह,संध्या सिंह, गीता कनौजिया व छात्र-छात्राएं के साथअभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *