पूर्वा टाइम्स – समाचारओबरा सोनभद्र – नगर के चोपन रोड पर स्थित ग्रीन माउनटेन स्कूल के प्रबंधक डॉ अमित सिंह कुशवाहा और संस्थापिका शांति देवी ने गरीब बच्चों को मिठाई खिलाकर आजादी का जश्न मनाया। उनका कहना है कि गरीब माता पिता दिन रात मेहनत करने और दो पैसे जुटाने के चक्कर में अपना पूरा दिन व्यतीत कर देते है। जिससे उनके बच्चे इन खुशियों से पीछे रह जाते है। श्री कुशवाहा का कहना है कि देश की आजादी में हर एक परिवार के पूर्वज का योगदान कही न कही रहा है। लेकिन आज के परिवेश में हम सब भूलते जा रहे है। उनका कहना है कि आज के दिन उन गरीब को भी खुशियां मनाने का पूरा हक है। जो इस भारत देश के वासी है। उहोंने इसी निश्चय के साथ अपने कुछ सहयोगियों को लेकर गरीब झुगी झोपड़ीयों में घर-घर जाकर सबका मुंह मीठा कराया और सबको मिठाई खिलाई। जिससे सभी के चेहरों पर खुशियां दिखाई दी। इस मौके पर ग्रीन माउंटेन स्कूल की अध्यक्ष अन्नू सिंह, कुशवाहा समाज की महिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, डॉ जवाहिर कुशवाहा, गौतम कुशवाहा, आंचल सिंह, गणेश कुशवाहा, अर्पित सिंह आरव सिंह, शताक्ष सिंह आदि मौजूद रहे। श्री कुशवाहा से बात करने पर उन्होंने सारा श्रेय अपने माताजी विद्यालक की संस्थापिका शांति देवी को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *