नगर पंचायत चोपन द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों में देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना साफ दिखाई दी।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नगर पंचायत चोपन के चेयरमैन उस्मान अली ने किया। उनके साथ अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह सहित नगर पंचायत के सभासदगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान नगर का माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। कर्मचारियों ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया।इस अवसर पर सभासद दिव्यविकास सिंह, राजन जायसवाल, घनश्याम चौधरी, नरेश यादव, नागेंद्र यादव, अनिकेत रावत, अरुण कुमार, विनीत जाटव, अनिल जायसवाल, रामपरीखा विश्वकर्मा, सुशील साहनी, सोनू मोदनवाल, रामनरेश चौधरी, राधारमण पांडेय, जितेंद्र पासवान, अनुज, संतोष वर्मा, जीतू सिंह, पंकज सिंह, निशांत सिंघल, रिजवान अहमद,लिपिक अंकित पांडेय सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और नगरवासियों को भी देशभक्ति की भावना से जुड़ने का संदेश दिया। नगर पंचायत चोपन की इस तिरंगा यात्रा ने नगरवासियों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने का कार्य किया। यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *