जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र – जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम का स्मरण कराता है। उनका अदम्य साहस और समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर हम सभी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लें तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विकसित भारत एवं समृद्ध सोनभद्र के निर्माण में अपना योगदान दें।
जिलाधिकारी ने कहा, आइए, स्वतंत्रता के इस महापर्व को राष्ट्रप्रेम, गौरव और उत्साह के साथ मनाएं तथा तिरंगे की आन-बान-शान को सदैव सर्वाेपरि रखने का संकल्प लें। समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *