गीडा सर्किल की कमान संभालेंगी सीओ आभा सिंह

बांसगांव में पति अनुज सिंह तैनात।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद जनपद में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत गीडा सर्किल को नई जिम्मेदारी मिली है। अब गीडा क्षेत्र की कमान क्षेत्राधिकारी आभा सिंह संभालेंगी।
आभा सिंह अपने काम को लेकर पहले से ही जिले में पहचान रखती हैं। उन्हें ईमानदार, तेज-तर्रार और प्रभावी कार्यशैली वाली अधिकारी के रूप में जाना जाता है। कानून व्यवस्था को चुस्त रखने के साथ आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना उनकी कार्यशैली की खासियत मानी जाती है। गीडा जैसे औद्योगिक और संवेदनशील क्षेत्र में उनकी तैनाती से क्षेत्र में पुलिसिंग और बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है।दिलचस्प बात यह है कि उनके पति अनुज सिंह वर्तमान में बांसगांव सर्किल के क्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जिले में यह दंपति अपनी समर्पित पुलिसिंग और जनसेवा के कारण लगातार चर्चा में रहता है। दोनों अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण और आम लोगों से सीधे संवाद पर जोर देते हैं।
पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आभा सिंह के अनुभव और कार्यशैली से गीडा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी नई तैनाती पर संतोष जताया है और उनसे बेहतर समन्वय की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *