कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्र की एकता,अखंडता का प्रतीक : राजेश तिवारी

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर कारगिल विजय दिवस मनाया गया।अपने संबोधन में राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि
कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य,साहस,पराक्रम और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का गौरवशाली प्रतीक है। 26 जुलाई का यह ऐतिहासिक दिन हमें उन अमर वीर सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने अदम्य साहस और अटूट संकल्प के बल पर दुश्मन को परास्त कर तिरंगे की आन,बान और शान को अक्षुण्ण रखा।आज हम उन सभी वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, समर्पण और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। देश सदैव उनके और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा।कारगिल के वीरों का बलिदान हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर भारतीय का दायित्व सर्वोपरि है। हमें अपने सैनिकों के सम्मान,उनके त्याग और राष्ट्रहित के प्रति उनकी निष्ठा को सदैव स्मरण रखना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए।
श्रद्धांजलि बैठक में जिला मीडिया सेल अध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव प्रमोद नायक सत्येंद्र निषाद जयंत पाठक डॉक्टर चिन्मय पांडे श्रीश उपाध्याय ज्ञानेंद्र शाही व्यास मुनि उपाध्याय उत्कर्ष पांडे विशाल त्रिपाठी नवीन सिन्हा अजवर हुसैन राजेश साहनी संतोष उपाध्याय संतोष शुक्ला राम नगीना साहनी सत्य प्रकाश त्रिपाठी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *