मिलेट्स की खेती कर पर्यावरण एवं स्वास्थ्य की करें सुरक्षा- डॉ एस के सिंह

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। देश की बढ़ती जनसंख्या घटते खेती के क्षेत्रफल बढ़ते रोग बीमारी से बचाव के लिए मिलेट्स की खेती आज की आवश्यकता है।देश के हर नागरिक को स्वस्थ रखने के लिए किसानों की आय में वृद्धि के लिए आवश्यक है कि मिलेट्स की खेती को बढ़ावा दिया जाए उसके उत्पाद को भोजन में स्थान दिया जाए सरकार मिलेट्स श्री अन्न की खेती एवं उसके उत्पाद को अच्छी कीमत पर बिक्री के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।जिसका उपयोग पर किसान भाई अपनी आय में वृद्धि तथा देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकते हैं सामान्य फसल के साथ श्री अन्न एवं दलहन तिलहन की खेती करें।उक्त जानकारी श्री अन्न मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम पर विकास खंड स्तरीय कृषक गोष्ठी जो विकास खंड कौड़ीराम परिसर में आयोजित की गई थी। कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के वैज्ञानिक डॉ एस के सिंह ने मिलेट्स की खेती पर विस्तार से जानकारी दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह ने किसान भाइयों से कहा कि सरकार की योजनाओं वैज्ञानिक तकनीकी का उपयोग कर खेती करें अपना आर्थिक विकास एवं देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएं।गोष्ठी में पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव ने खरीफ में मक्का की खेती सरकार की खेती के लिए लाभकारी योजनाओं खेती में आधुनिक कृषि यंत्रों की उपयोगिता आदि योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दिया।गोष्ठी में कीर्तिधाम फार्मर प्रोड्यूसर प्रतिष्ठान के संचालक श्रवण कुमार यादव ने किसानों को एफपीओ के माध्यम से सामूहिक विपणन मूल्य संवर्धन एवं बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की संभावनाओं आदि पर विस्तार से जानकारी दिया। संचालन दिनेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी उमेश कुमार शर्मा ने दिया।इस पर पर रविंद्र दुबे रामधारी मारकंडे नायक राजेश्वर नाथ नन्हेंलाल गुप्ता कमलावती अनीता देवी सहित अधिक संख्या में किसान गण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गोष्ठी को कृष्णा पाटीदार पदमा राय अवनीश गौतम अभय कुमार संतोष कुमार ने सहयोग कर सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *