प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 2 जुलाई को सोनभद्र दौरे पर रहेंगे, कार्यकर्ता सम्मेलन व जनसंवाद सहित कई कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र, 01 जुलाई, 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 02 जुलाई (गुरुवार) को जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह कार्यकर्ता सम्मेलन, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक, शोक संतप्त परिवार से मुलाकात तथा जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रातः 11:15 बजे वाराणसी सर्किट हाउस से प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे राबर्ट्सगंज स्थित डीआर ड्रीम्स होटल पहुंचेंगे, जहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 2:40 बजे सर्किट हाउस, लोढ़ी पहुंचकर विभागीय अधिकारियों से मुलाकात एवं समीक्षा करेंगे।
इसके बाद अपराह्न 3:40 बजे ग्राम मीतापुर, चोपन पहुंचकर नदी में डूबने से हुई दुखद दुर्घटना के शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। तत्पश्चात सायं 4:50 बजे राबर्ट्सगंज नगर के वार्ड संख्या-24, कम्हारी स्थित विजय विश्वकर्मा के आवास पर आयोजित स्थानीय कार्यक्रम एवं जनसंवाद में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत सायं 5:20 बजे प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *