गोरखपुर में जूट बैग ट्रेनिंग प्रोग्राम का 35 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न

गोरखपुर । आज नेशनल जूट बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार,नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित व महिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र सुंडियां कुँआ बशारतपुर,गोरखपुर द्वारा आयोजित मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज,नहर रोड, गोरखपुर में संचालित‘जूट बैग ट्रेनिंग प्रोग्राम‘का समापन हो गया। यह प्रोग्राम 11.05.2026 से प्रारम्भ होकर 13.06.2026 तक चला। इस 35 दिवसीय जूट बैग ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रथम 14 दिन‘जूट बैग बेसिक ट्रेनिंग प्रोग्राम’,7 दिन’जूट बैग एडवांस ट्रेनिंग प्रोग्राम’व 14 दिन ‘जूट बैग डिजाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम‘ चला जिसमें 20 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में प्रशिक्षणार्थियों को कुल 20 प्रकार के जूट बैग बनाना सिखाया गया। आज जूट बैग ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन दिवस रहा। इस प्रोग्राम का समापन मुख्य अतिथि आनन्द मिश्रा,गोरखपुर हेड यूपी कॉन,लखनऊ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कालेज,नहर रोड,गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर पर डिजाइन अनुभव बाजपेई,महिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र की अध्यक्षा सुनैना सिंह,20 महिला प्रशिक्षणार्थी व कुछ गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर 20 प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने संस्था व सरकार का आभार व्यक्त किया। डिजाइनर अनुभव बाजपेई ने भी प्रशिक्षार्थियों के कुशल प्रशिक्षण प्राप्त करने पर अपना हार्दिक हर्ष व्यक्त किया और उनके सफल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *