घघसरा में गांधी और शास्त्री जयंती पर ध्वजारोहण, चेयरमैन ने माल्यार्पण कर किया नमन

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा में दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत घघसरा कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे और अधिशासी अधिकारी अमित नायक ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया और दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, उनके बताए मार्ग आज भी प्रासंगिक हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई। उनके सादगी भरे जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम को सभासद ध्रुव चंद्र गोड़,राजेश तिवारी,चंद्रमौली त्रिपाठी ,राजन मिश्र ने भी संबोधित किया संचालन जनार्दन प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में संतोष पाण्डेय,शिवानन्द छोटू,सुंदरम त्रिपाठी,विजय सिंह, सुरेन्द्र बर्मा,विनोद कुमार, भोरई बाबा , दिलीप सैनी,अभिमन्यु बलराम पाण्डेय सहित आदि लोग रहे।
जिसके उपरांत चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली ठर्रापार में झाड़ू लगाया।
इस दौरान नगर पंचायत के सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।

