राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व पीएम स्व. चैधरी चरण सिंह जी की पूण्य तिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर ।जर्नलिस्ट प्रेस क्लब गोरखपुर में प्रेस वार्ता करते राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार दूबे जी ने बताया कि आज भारत रत्न एवं किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह जी की आज पूण्य तिथि पूरे देश में राष्ट्रीय लोक दल द्वारा मनाया जा रहा है इसी क्रम में चैधरी सहब के चित्र पर फूल माला पहनाकर एवं उनकी विचार धारा पर कार्य करनें का संकल्प लिया एवं उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर गांव, मजदूर, किसान व नवजवानों के खुशहाली के लिए कार्य करनें पर बल दिया।
राष्ट्रीय कारिणी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष मा0 रामाशीष राय जी के अनुमोदनोंपरान्त जिला कमेंटी का गठन हुआ जिसमें महासचिव संगठन के पद पर श्री अरविन्द प्रसाद त्रिपाठी एवं अजय द्विवेदी जी के साथ आठ पदों पर महासचिव एवं जिलाउपध्यक्ष पद पर चैधरी अनिल सिंह जी के साथ-साथ आठ पदों पर उपाध्यक्ष मनोंनीत किये गये तथा जिला सचिव के पद पर गया प्रजापति जी के साथ बारह पदों पर मनोनीत किये गये एवं जिला कोषाध्यक्ष अनिल दूबे जी एवं मिडिया प्रभारी के पद पर सुदीप पाण्डेय जी को मनोनीत किया गया इस प्रकार गोरखपुर राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कमेटी में सदस्यों के साथ 45 पदों पर घोषणा की गयी उक्त कार्यक्रम में महासचिव संगठन अरविन्द प्रसाद त्रिपाठी जी बैठक को सम्बोधित करते हुए चैधरी सहब के नितियो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चैधरी साहब इकलौते किसानों के नेता थे जिन्होने आज से 50 वर्ष पूर्व ही किसानों हेतु कई प्रकार के निर्णय लेकर किसानों को समृद्ध किया। बैठक में उपाध्यक्ष चैधरी अनिल सिह, अजय द्विवेदी, आदि ने भी सम्बोधित किया। उक्त बैठक में अभिषेक द्विवेदी, चन्द्रशेखर मिश्रा, सगुन निषाद, सुदीप शर्मा, रितेश श्रीवास्तव, संजय कश्यप, विकास जायसवाल, राजेन्द्र गुप्ता प्रफुल्ल कुमार शुक्ला अमित कुमार उपाध्याय, आदित्य श्रीवास्तव, दुर्गेश शुक्ला, हरिनारायण तिवारी, राकेश विश्वकर्मा, पवन भारती, मयंक अरोरा, रामनिवास यादव, सुधाकर तिवारी, सुनिल कुमार मिश्रा, के साथ साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता उपास्थित रहे।








