साहबगंज कांवड़िया संघ ने सवा लाख पार्थिव पूजन एवं शिव महापुराण कथा का प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की दी विस्तृत जानकारी

गोरखपुर। साहबगंज कांवड़िया संघ, गोरखपुर के तत्वावधान में आगामी 26 मई से 3 जून 2026 तक गोरखपुर में सवा लाख पार्थिव पूजन एवं शिव महापुराण कथा” का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अपने 12वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। आयोजन से जुड़े सेवादारों ने आज प्रेस क्लब में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रश्मि केडिया , हर्षिता खेमका , स्नेहा खेमका , आयेशा छापोलिया एवं दीपा रामरायका ने
बताया कि 26 मई को प्रात: 8 बजे खूनीपुर चौराहा, साहबगंज स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली
जाएगी, जिसमें घोड़ी, नगाड़े, बैंड-बाजा, आकर्षक झांकियां और 12 ज्योतिर्लिंग, रथ मुख्य आकर्षण होंगे। शोभायात्रा में परम् पूज्य संत श्री रविशंकर जी महाराज सम्मिलित होंगे और कथा स्थल, बैंक रोड स्थित श्री परिणय स्थल पहुंचकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
पार्थिव पूजन करने हेतु सर्वप्रथम ब्रह्ममुहुर्त में 4 बजे मुख्य यजमान श्रीमती ममता खेमका एवं श्री महेश खेमका श्रीमती हर्षिता
खेमका एवं श्री सार्थक खेमका , श्रीमती स्नेहा खेमका एवं श्री अनमोल खेमका द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि-
विधान पूर्वक शुद्ध मन से किया जाएगा।
27 मई को प्रातः6.30 बजे से 58 सह यजमान दंपति द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर सवा लाख पार्थिव पूजन किया
जाएगा। इस पूजन में गंगा जल, भस्म, चंदन, रोली, बेल-पत्र, धतूरा, भांग, नैवेद्य सहित सभी पूजन सामग्रियों से विधिवत पूजन
किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चारण आचार्यगण द्वारा किया जाएगा।
हमारे यहाँ सात तीर्थों की मिट्टी एवं जल से पूजन व अभिषेक किया जाता है ।
दिनांक 28 मई, 30 मई , 1 जून को भस्म आरती का भी आयोजन होगा। 27 मई सायं 4.30 बजे से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ पूज्य श्री रविशंकर जी महाराज द्वारा किया जाएगा जो प्रतिदिन
3 जून तक चलेगा।
28 मई को कथा के दौरान शिव तांडव नृत्य , 29 मई को कथा में शिव विवाह , 30 मई को गणेश जन्मोत्सव 31 मई को गंगा आरती ,1 जून को बाबा बैद्यनाथ की महिमा तथा 02 जून को साहबगंज कांवड़िया संघ का अपना कार्यक्रम है ।
03 जून को रात्रि 7:30 बजे से एक शाम बाबा बैद्यनाथ के नाम (भजन संध्या) एवं महाप्रसाद का आयोजन है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *