सोनभद्र लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने कसी कमर

पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता— जिलाध्यक्ष संतोष साहनी
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र | 03 मई 2026 जनपद सोनभद्र के ओबरा स्थित जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष साहनी ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की रूपरेखा तैयार करना और उसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष साहनी ने कहा कि लखनऊ में होने वाला यह राष्ट्रीय अधिवेशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारिता जगत और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि सोनभद्र की टीम लखनऊ की धरती पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगी। परिषद का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े पत्रकार को सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। हम लखनऊ अधिवेशन के माध्यम से सरकार और प्रशासन तक पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाएंगे। बैठक में जनपद की पूरी टीम के साथ विस्तार से चर्चा की गई कि सोनभद्र से भारी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य लखनऊ कैसे पहुंचेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया सदस्यों के लखनऊ जाने के लिए परिवहन के साधनों और वहां रुकने-ठहरने की व्यवस्था पर विस्तृत योजना बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सोनभद्र की टीम एक अनुशासित इकाई के रूप में अधिवेशन में शिरकत करे। अधिवेशन में देश की कई नामचीन हस्तियां, वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे, जो पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा पर मंथन करेंगे। बैठक के दौरान सोनभद्र टीम के सदस्यों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने अंत में विश्वास जताया कि इस समागम से संगठन को एक नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी अमरदीप सिंह, अजीत सिंह, घनश्याम, कुंम्धन चौधरी, विकास हलचल, अरविंद कुशवाहा, विजय साहनी, दिलीप दत्ता, कैलाश बिहारी सहित विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष और सक्रिय सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *