अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त व सघन वाहन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो सोनभद्र
सोनभद्र – अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
जनता से अपील
सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *