मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

शुभ हुआ छात्र-छात्राओं का त्योहार, समय पूर्व छात्रवृत्ति का उपहार कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ आयोजन

नवरात्र से पूर्व प्रथम चरण में 03 अक्टूबर 2026 को छात्रवृत्ति वितरण समारोह के अन्तर्गत प्रदेश में 4 लाख 60 हजार छात्र-छात्राओं को 148 करोड़ रूपये से अधिक की धनरशि का खाते में किया गया हस्तांतरण

जनपद सोनभद्र में प्रथम चरण में समाज कल्याण ,पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कुल 2483 छात्र-छात्राआओं के खाते में 65 लाख 79 हजार 149 रूपये छात्रवृत्ति की गयी प्रेषित

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -मुख्यमंत्री द्वारा आज छात्रवृत्ति वितरण समारोह कार्यक्रम के आयोजन का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया, इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को विधायक सदर भूपेश चौबे, ओमप्रकाश दूबे भाजपा उपाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पाण्डेय,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र देव पाण्डेय सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण को देखा। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण विधायकगण व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा आज त्यौहार के पूर्व ही छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि हस्तान्तारित करने का कार्य किया गया है,यह प्रथम चरण है,अभी आगे मार्च तक कई चरणों में छात्रवृत्ति योजना छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी ताकि छात्र-छात्रा अपनी शिक्षा जारी रख सकें। यह योजना एस0सी0/एस0टी0/ओ0बी0सी0/सामान्य और अल्पसंख्यक श्रेणियों के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करती है, कोई भी योग्य छात्र छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के छात्र-छात्रा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज में बेहतर प्रमुख स्थान प्राप्त कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय के माध्यम से श्रमिक के बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है, जिससे कि उनके जीवन में बेहतर सुधार होगा, प्रदेश सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में मदद करता है, स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या को कम करना और उन्हें प्रोत्साहित करना, शिक्षा के लिए सभी छात्रों को समान अवसर प्रदान करना है। इस योजना के लिए पात्रता-उत्तर प्रदेश के मूल निवासी छात्र, एस0सी0/एस0टी0/ओ0बी0सी0/सामान्य और अल्पसंख्यक श्रेणियों के छात्रों को इस योजना द्वारा लाभान्वित किया जाता है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण व अन्य सम्मानितगणों के प्रति आभार व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *