नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.

पूर्वा टाइम्स ब्यूरो

सोनभद्र -जुगैल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मिशन शक्ति 5.0 के तहत की गई। आरोपी राजकुमार उर्फ कुंवरलाल को शनिवार सुबह भरहरी तिराहे से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को जुगैल इलाके की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। घटना अप्रैल महीने की है, जब आरोपी ने नाबालिग के अकेले होने का फायदा उठाकर वारदात की। नाबालिग गर्भवती हो गई थी और आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा भी खिलाई, जिससे बहुत खून बहने लगा। तब परिजनों को घटना का पता चला। पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी राजकुमार उर्फ कुंवरलाल को 26 सितंबर 2026 को भरहरी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। यह कार्रवाई एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *