चोपन में वेल्डिंग दुकान के बाहर रखे जनरेटर से अल्टीनेटर चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो

सोनभद्र – चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरियर स्थित एक वेल्डिंग दुकान के बाहर रखे जनरेटर से अज्ञात चोर अल्टीनेटर चुरा ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मल्लाही टोला (चोपन) निवासी महेंद्र निषाद पुत्र स्व. बाबा राम साहनी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चोपन बैरियर के समीप उनकी वेल्डिंग की दुकान स्थित है। दुकान के बाहर उनका जनरेटर रखा हुआ था। 20 सितंबर की देर रात करीब 12:36 बजे अज्ञात चोरों ने जनरेटर का अल्टीनेटर खोलकर पार कर दिया।
पीड़ित के अनुसार घटना का सीसीटीवी वीडियो फुटेज उनके पास मौजूद है। दुकानदार ने पुलिस से फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर मुकदमा दर्ज करने व उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुछ दिन पहले सिन्दुरियाँ रोड से दो अल्टीनेटर चोरी हुई उस का भी पुलिस अभी तक खुलासा नही कि जिसको लेकर लोगो के अन्दर चर्चा बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *