एसएनजी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस एवं गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया पूर्वा टाइम्स समाचार -चोपन, श्रद्धा नन्द गोस्वामी पब्लिक स्कूल, चोपन में हिंदी दिवस एवं गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दो समूहों में विभाजित किया गया। बच्चों ने हिंदी के दोहे एवं चौपाइयों का पाठ कर उनका अर्थ समझाया। इसके साथ ही हिंदी दिवस के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किए गए।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय का रूप धारण कर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार दुबे ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय केशरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। आज के दौर में अंग्रेजी का महत्व और दायरा बढ़ रहा है, लेकिन विद्यार्थियों द्वारा हिंदी में भाषण एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। हिंदी हमारी मातृभाषा और हमारी संस्कृति की पहचान है। बच्चों को हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं का भी ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।

कार्यक्रम में सत्येंद्र मिश्रा, चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी, मंडल महामंत्री राहुल सिंह, प्राचार्य संतोष कुमार दुबे, समन्वयक संतोष कुमार तिवारी, साहिल अंसारी, अल्ताफ हुसैन, अंजलि श्रीवास्तव, अजय कुमार, विवेक गोस्वामी, ट्विंकल सिंह, स्नेहा, श्रेया, संजना, खुशबू, आकांक्षा मिश्रा, आफरीन शाहिद हुसैन एवं प्रदीप केशरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *