बरहुआ फीडर की बिजली चार घंटे रहेगी बंद
132 केवी रहीमाबाद से 33 केवी ऊर्जित लाइन पर होगा कार्य, सहजनवा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता होंगे प्रभावित।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर।ग्रामीण विद्युत वितरण क्षेत्र के बरहुआ फीडर से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि रविवार, 9 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बरहुआ फीडर की 11 केवी विद्युत लाइन की आपूर्ति लगभग चार घंटे के लिए बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार 132 केवी रहीमाबाद से 33 केवी ऊर्जित लाइन तथा सेक्टर-11, गीडा क्षेत्र की लाइन पर आवश्यक कार्य किया जाना है। बरहुआ फीडर की लाइन उक्त कार्यस्थल के समीप से गुजरती है, जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से बरहुआ फीडर की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि में बंद रखी जाएगी।
इस दौरान सहजनवा ग्रामीण क्षेत्र के बरहुआ फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
इस संबंध में जानकारी अवर अभियंता, सहजनवा ग्रामीण रमेश सिंह (आरके सिंह) ने दी।








