अगर मेरी मां को कुछ हुआ तो बन जाऊंगा भरत तिवारी

नरेंद्र मोदी का आजीवन करूंगा विरोध
पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी युवक की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब उसका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए अपने बयान पर माफी भी मांगता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी दावा करता है कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही है। वीडियो में वह कहता सुनाई दे रहा है,”हमारे घर पर दो-दो गाड़ी भरकर पुलिस आ रही हैं, मैंने आक्रोश में गाली दिया था मुझे पुलिस परेशान ना करें अन्यथा मुझे भी भरत तिवारी बनना पड़ेगा। अपने बयान पर खेद व्यक्त करते हुए कहता है कि वह दिल्ली की घटना को लेकर आक्रोशित था और उसी आवेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर बैठा। यदि उसकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगता है। आरोपी का यह बयान हाल ही में बिहार के भोजपुर जिले में चर्चित रहे भरत तिवारी प्रकरण की ओर इशारा करता हुआ माना जा रहा है। हालांकि, वीडियो में किए गए उसके दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद गगहा थाना पुलिस ने आरोपी सहित दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी के लगातार सामने आ रहे वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं।








