मोहर्रम पर्व के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नगर क्षेत्र का भ्रमण

ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के दिए आवश्यक निर्देश

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -मोहर्रम पर्व के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में भ्रमण कर उन मार्गों का निरीक्षण किया, जिनसे ताजिया जुलूस गुजर रहे थे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ संचालित की जाएं, । पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *