Pay Me ने दिल्ली NCR के बाद गोरखपुर में अपनी पहली ऑफलाइन शुरुआत की ब्रांच, LAP और पर्सनल लोन के साथ बढ़ाएगा क्रेडिट एक्सेस

गोरखपुर । आरबीआई रजिस्टर्ड एनबीएफसी और उभरते हुए भारतीय फिनटेक प्लेटफॉर्म PayMe ने आज गोरखपुर में अपनी पहली ऑफलाइन ब्रांच का उद्घाटन किया। दिल्ली एनसीआर के बाद यह कंपनी की एक्सपेंशन जर्नी का एक अहम पड़ाव है और लोगों तक फॉर्मल क्रेडिट की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी। इस ऑफलाइन ब्रांच के जरिए PayMe Loan Against Property (LAP) के तहत ₹20 लाख तक का लोन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी दोनों स्वीकार की जाएंगी। साथ ही, कंपनी ओन्ड और रेटेड एसेट्स को भी स्वीकार करेगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग सिक्योर्ड क्रेडिट का लाभ उठा सकेंगे। LAP की सुविधा 3 से 10 साल तक की फ्लेक्सिबल टेन्योर के साथ उपलब्ध होगी।
इसके अलावा, यह ब्रांच ₹5 लाख तक के पर्सनल लोन भी उपलब्ध कराएगी। यह सुविधा खासतौर पर सैलरीड इंडिविजुअल्स, रिटेलर्स और माइक्रो एवं स्मॉल बिजनेस ओनर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिन्हें अक्सर समय पर और आसान तरीके से स्ट्रक्चर्ड फाइनेंसिंग नहीं मिल पाती।


PayMe का यह ऑफलाइन एक्सपेंशन उसके मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम का पूरक है, जिसमें सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लेंडिंग प्रोडक्ट्स के साथ-साथ उसकी टेक्नोलॉजी आर्म Huey Tech द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले SaaS-based फिनटेक सॉल्यूशंस भी शामिल हैं। टेक्नोलॉजी ड्रिवन अंडरराइटिंग और ऑन-ग्राउंड कस्टमर एंगेजमेंट के जरिए PayMe का उद्देश्य ग्राहकों को तेज, ट्रांसपेरेंट और पर्सनलाइज्ड लेंडिंग एक्सपीरियंस उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर महेश शुक्ला Founder & CEO, PayMe ने कहा गोरखपुर मेरा होमटाउन है और यहां PayMe का ऑफलाइन ऑफिस शुरू करना मेरे लिए बेहद खास और भावनात्मक पल है। यह शहर हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है और यहां के लोगों के लिए कुछ करना मेरी लंबे समय से इच्छा रही है। नोएडा में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब हम टेक्नोलॉजी ड्रिवन और रिस्पॉन्सिबल फाइनेंशियल सर्विसेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। गोरखपुर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट है और हमारा लक्ष्य यहां के लोगों को आसान, ट्रांसपेरेंट और इन्क्लूसिव क्रेडिट सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।” 2016 में स्थापित PayMe एक RBI-registered NBFC है, जो टेक्नोलॉजी ड्रिवन और ट्रांसपेरेंट फाइनेंशियल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। नोएडा स्थित कंपनी सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन प्रोडक्ट्स के साथ-साथ अपनी टेक्नोलॉजी आर्म Huey Tech के जरिए SaaS-based फिनटेक सॉल्यूशंस भी प्रदान करती है। अब तक PayMe 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सशक्त बना चुका है और ₹2,100 करोड़ से ज्यादा के लोन डिस्बर्सल्स कर चुका है। कंपनी रिस्पॉन्सिबल बॉरोइंग और फाइनेंशियल इन्क्लूजन को बढ़ावा देने के अपने मिशन पर लगातार काम कर रही है।
महेश शुक्ला PayMe के Founder और CEO हैं और कंपनी की लॉन्ग टर्म विजन एवं स्ट्रैटेजिक डायरेक्शन तय करने की जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं। ग्लोबल बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्हें रिटेल लेंडिंग, क्रेडिट सिस्टम्स और फाइनेंशियल रिस्क मैनेजमेंट का गहरा अनुभव है। उनके नेतृत्व में PayMe भारत के उभरते हुए फिनटेक प्लेटफॉर्म्स में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है, जहां इनोवेशन, कंप्लायंस और फाइनेंशियल इन्क्लूजन कंपनी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *