अवैध खनन पर सख्ती,पीपीगंज में तीन डंपर वाहन सीज

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
गोरखपुर। पीपीगंज में अवैध खनन को पूरी तरह रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पीपीगंज की पुलिस ने मंगलवार रात तीन डंपर वाहनों को सीज कर किया। पीपीगंज पुलिस की टीम ने ग्राम जिंदापुर के निकट तीन डंपरों (UP-53-KT-0530, UP-53-KT-0529 व UP-53-KT-0822) को मिट्टी लादे तेज रफ्तार में खतरनाक तरीके से जाते हुए रोका। इन वाहनों के चालकों से खनन विभाग की रॉयल्टी व अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात नहीं पेश कर सके।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थाना पीपीगंज की टीम उपनिरीक्षक रितेश सिंह,रि कां प्रवीण कुमार व रि कां शिवम यादव ने कार्रवाई की।तीनों डंपरों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। खनन विभाग को अलग से रिपोर्ट भेज दी गई है। पीपीगंज पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध खनन व इसके परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या वाहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








