लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में अग्निकांड की घटना अत्यंत दुःखद पवन कुमार सिंह एडवोकेट

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र 23 जून 2026 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में सोमवार को हुई भीषण अग्निकांड की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

जारी बयान में उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना अत्यंत चिंताजनक है, जिसने एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों तथा सुरक्षा मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए।
पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने प्रदेश सरकार एवं प्रशासन से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाना आवश्यक है।
उन्होंने दुर्घटना से प्रभावित विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से सभी के सुरक्षित एवं स्वस्थ रहने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *