अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया बच्चो मे प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोला तहसील क्षेत्र स्थित कैंप स्थान के एस. विद्यापीठ, बनगांव में योगाचार्य हेमन्त गौड़ के नेतृत्व में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर योग के महत्व को समझा।इस अवसर पर योगाचार्य हेमन्त गौड़ ने योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया गया।
योगाचार्य हेमन्त गौड़ ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मनीष वर्मा, अशोक, परिवर्तन, दिनेश, संजना, सपना, आंचल गौड़, रीमा यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी के स्वस्थ एवं निरोग जीवन की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *