12वें योग दिवस के अवसर पर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर एवं महन्थ अवेद्यनाथ जी स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया,गोरखपुर में योगा कार्यक्रम का आयोजन

गोरखपुर। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर एवं महन्थ अवेद्यनाथ जी स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया गोरखपुर में आज दिनांक 21 जून 2026 को योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित योगा कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों/मानदेय प्रशिक्षक/खिलाड़ियों एवं गणमान्य व्यक्तियों नें भाग लिया तथा योगा कार्यक्रम का संचालन योग गरु श्रीमती माहि यादव एवं श्रीमती अंजली गुप्ता नें किया। कार्यक्रम उपरान्त श्री राजेश कुमार सोनकर,क्रीड़ाधिकारी गोरखपुर एवं श्री विवेक श्रीवास्तव सहायक प्रशिक्षक नें योगाचार्यां/अधिकारियों/ प्रशिक्षकों/ खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मो0 अकरम परवेज सचिव जिला जिम्नास्टिक संघ, श्रीमती सीमा विश्वकर्मा,श्रीमती संध्या यादव,श्री अशोक शाही,श्री सुजीत कुमार गौतम,श्री मोहित कुमार,श्री विकास पटेल,श्री अशोक कुमार,श्री विकास पाल,श्री संजीव कुमार मल्ल आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *