माननीय केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी का सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रमपूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र – केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिनांक 20 जून, 2026 को प्रातः 08ः30 बजे वाराणसी स्थित होटल ताज गंगेज से सड़क मार्ग द्वारा जनपद सोनभद्र के लिए प्रस्थान करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह सर्किट हाउस, सोनभद्र में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत विकास भवन, सोनभद्र में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे तथा विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण करेंगे। मंत्री जी पंचायत रिसोर्स सेंटर, सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात सर्किट हाउस में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंत्री उद्योगपतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन एवं रोजगार सृजन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके उपरांत वह प्रेस वार्ता को संबोधित कर सरकार की नीतियों, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा करेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत मंत्री वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री के भ्रमण को लेकर जनपद प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।








