सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में गायन, वादन, नृत्य एवं अभिनय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु प्रवेश प्रारम्भ
पूर्वा टाइम्स
गोरखपुर। सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर एवं श्रेष्ठ लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक के संयुक्त तत्वावधान में रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से गायन, वादन, नृत्य एवं अभिनय के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कला प्रेमियों को संगीत, नृत्य और अभिनय के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी प्रतिभा को विकसित करना है। प्रवेश कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बाहरी अभ्यर्थियों के लिए भी खुला है। सभी आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीमित सीटों के कारण इच्छुक अभ्यर्थियों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज, सिविल कोर्ट रोड, गोरखपुर स्थित सेंटर फॉर क्रिएटिव आर्ट्स एंड इनोवेशन में किया जाएगा।
अधिक जानकारी एवं प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी इमराना खान (7800984417) तथा पूर्णिमा अग्रवाल (7755074697) से संपर्क कर सकते हैं।
यह जानकारी महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी की गई है।








