किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

गोरखपुर हरपुर- बूदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गोविन्द पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम गउरा थाना महसो जिला बस्ती के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 11 जून को दोपहर दो बजे के करीब गोविन्द पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम गउरा थाना महसो जिला बस्ती ने हमारी नाबालिग बेटी जिसकी उम्र 17 वर्ष के करीब है को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। हम लोगों ने इधर उधर काफी खोजबीन किया गया, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *