देवरिया पुलिस ने किया कई सनसनीखेज चोरियों का पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया। जनपद में लगातार हो रही चोरियों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। थाना कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 3 शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं।आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने भुजौली कॉलोनी, सोंदा, बरारी उर्फ मछरीगांव समेत कई इलाकों में घरों के ताले तोड़कर चोरी करने की बात कबूल की है। इतना ही नहीं, मदनपुर, भलुअनी और महुआडीह थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आई है।बरामद सामान में सोने के कंगन, हार, झुमके, चेन, अंगूठियां, नथिया समेत बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।देवरिया पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है।








