प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन गोरखपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 14 जून को आयोजित

गोरखपुर। प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन, गोरखपुर द्वारा एक प्रेस वार्ता कर प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन के संयोजक ओम प्रकाश प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में 70% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को, प्रजापति समाज के उच्च प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में, प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिन्ह व प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा, ताकि उन्हें सामाजिक और मानवीय मूल्यों के विकास में अधिकाधिक सामर्थ्यवान बनाया जा सके व दूसरे भावी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें ।
समाज के सम्माननीय अभिभावक बन्धुओं से विनम्र आग्रह व निवेदन है कि मेधावी छात्र-छात्राएं जो हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट 2026 के परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए हैं, उनका पासपोर्ट साइज फोटो, मार्कशीट की फोटो प्रति, माता-पिता का नाम, पता व मोबाइल नम्बर सहित नीचे दिये पते या अधिकृत पदाधिकारी को 13 जून तक भेजने या पहुंचानें का कष्ट अवश्य करें।
शिक्षा के अन्य क्षेत्र जैसे प्राविधिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में सर्वाधिक अंक या उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं भी सम्पर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम स्थलं : वैष्णवी लान हरिओम नगर (जिलाधिकारी आवास के सामने) गोरखपुर रविवार, 14 जून 2026, समयः 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा ।
कार्यालय पता ओम प्रकाश प्रजापति कृष्णा नगर प्राइवेट कालोनी, जटेपुर, गोरखपुर मो.-9415854527
बैठक में संरक्षक राम प्रसाद प्रजापति, अध्यक्ष अशरफी लाल प्रजापति, सुबाष प्रजापति, मीडिया प्रभारी राधेश्याम प्रजापति, अजय प्रजापति, अम्बिके प्रजापति, अधिवक्ता अविनाश प्रजापति, रामलखन प्रजापति उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *