प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने हर घर नल योजना परखी.
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास खंड नगवां के गांवों में ‘हर घर नल योजना’ के तहत संचालित जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं घरों में जाकर नलों की टोंटी खोलकर पानी की उपलब्धता जांची। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर योजना की जमीनी हकीकत और स्थिति के बारे में जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें नियमित रूप से पानी मिल रहा है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव और जल जीवन मिशन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।









