दबंग भूमाफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा, विरोध करने पर दी जानमाल की धमकी

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर। पुस्तैनी जमीन भूमाफिया द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण व कब्जा को रोकवाने एवं दण्डात्मक कार्यवाही को लेकर अदालती स्व इंदल एक प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रशासन से मांग कि चिलुआताल थाना जनपद गोरखपुर का निवासी ग्राम हमीदपुर में स्थित आ०नं0-70 रकबा 18 डि० पुश्तैनी भूमिधरी है। अदालती के सहखातेदार से रादयाल यादव पुत्र वीरे यादव नें मात्र 145 वर्गफीट भूमि का रजिस्ट्री बैनामा लिया है, किन्तु उक्त बैनामे की आड़ में अदालती की पैतृक भूमि के बड़े भाग पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहा है। इसके पूर्व में भी अदालती नें दिनांक 10.02.2026 को सम्बन्धित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था. जिसके बाद से उक्त अवैध निर्माण कार्य रूका हुआ था, किन्तु विपक्षी दिनांक 29. 04.2026 को पुनः अपने गुण्डई व दबंगई बल पर उक्त भूमि पर अवैध निर्माण कार्य जरबदस्ती करा रहा तथा मना करने पर हम प्रार्थी को जान-माल की घुड़की धमकी दे रहा है। अदालती ने अपने पुश्तैनी अ0नं0-70 पर होने वाले अवैध निर्माण कार्य को पुलिस-प्रशासन के द्वारा तथा राजस्व टीम के द्वारा रोकवाने व उक्त विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की माँग की है।








