सोनभद्र में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का संगठन विस्तार, संतोष साहनी बने जिलाध्यक्ष।
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र/ओबरा।
लखनऊ स्थित भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा किसानों व मजदूरों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के लिए संतोष साहनी पुत्र रमेश चंद्र बिंद को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिया कि वह सोनभद्र जनपद के सभी ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति करें और संगठन को मजबूत बनाएं। बैठक में किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा खेती, सिंचाई, बिजली, खाद-बीज और किसानों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ व मजदूरों कि हक कि लड़ाई को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। संगठन ने किसानों व मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।









