सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। उपनगर गोला के वार्ड नंबर 12 भीटी में स्थित शारदा भवन पर गुरुवार को शारदा जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा नगर पंचायत गोला के 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया । सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राएं दिव्या यादव अभिषेक मौर्या अर्पिता सैनी पूजा पांडेय सुमन कसौधन ऋतिमा मौर्या सोनी मौर्या तनु मौर्या लक्ष्मी मौर्या रेशम मौर्या अस्तिमा मौर्या अंशिका चौरसिया पवन सोनकर नेहा कुमारी विशाल मद्धेशिया आदर्श कुमार अनामिका जायसवाल प्रियंका कुमारी मझवार प्रीति मझवार को सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी आनंद दुबे ने सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को माल्यार्पण कर और मेडल मोमेंटो भेंट कर किया सम्मानित। इसके पश्चात वरिष्ठ समाज सेवी श्री दुबे ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं की नियमित उपस्थिति और अनुशासित अध्ययन न केवल शैक्षणिक सफलता बल्कि जीवन के समग्र विकास की भी मजबूत नींव रखते हैं। और छात्र छात्राओं से आग्रह किया गया कि वे परिश्रम विनम्रता और दृढ़ता जैसे मूल्यों को आत्मसात कर अपने आगामी शैक्षणिक जीवन में आगे बढ़े। मैं छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। समारोह के आयोजक समाजसेवी सोमनाथ गुप्ता ने छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नगर पंचायत गोला के छात्र छात्राओं ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से जो अंक अर्जित किए वे सभी बधाई के पात्र हैं। और कड़ी मेहनत कर आगे बढ़े और अपने देश देश प्रदेश जिला और क्षेत्र का नाम रोशन करें। समारोह के संयोजक अजय गुप्ता ने आए हुए अतिथि गणों का आभार प्रकट किया और छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना। संचालन अधिवक्ता वेद प्रकाश प्रजापति ने किया। इस अवसर पर सभासद निर्मला गुप्ता विनय सैनी सीताराम जायसवाल सोनू डॉ राजेश जायसवाल विजय जायसवाल पन्ने लाल यादव डॉ बी के चौरसिया लाल बहादुर सुमित शुभम गुप्ता शोभित गुप्ता रामजनम यादव डॉ विनोद शर्मा रामकिशुन यादव हाफिज बिस्मिल्लाह स्वपन राय संदीप श्रीवास्तव राजकुमार सौरभ नायक मिथुन गुप्ता रिजवान अहमद त्रिलोकी राजभर पारसनाथ राजू कुमार सलमान समीर सूरज चौरसिया दिनेश राज कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।








