ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गोला में निकली तिरंगा यात्रा

पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। गोला क्षेत्र में गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर पंचायत गोला में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। नगर पंचायत गोला में स्थित कसौधन मैरेज हाल से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन के नेतृत्व में किया गया। तिरंगा यात्रा उपनगर के मुख्य चौक से निकलकर शारदा सिनेमा चौराहा गौशाला मोहल्ला होते हुए पश्चिमी चौराहे पर पहुंची। तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारों के साथ भारतीय सेना के जयकारे लगाए जा रहे थे। तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद निकली गई है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। सेना के पराक्रम के आगे आतंकवाद का पोषक पाकिस्तान मात्र दो दिन में घुटने के बल आ गया। पूरे विश्व ने भारतीय सेना के शक्ति को जान लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की जनता सेना के साथ खड़ी है। आने वाले समय में किसी भी प्रकार की आतंकवादी घटना होने पर पाकिस्तान पर फिर कड़ी से कड़ी कार्यवाई होगी।तिरंगा यात्रा के दौरान सच्चितानंद राय नवनीत राय श्रीकान्त निषाद डा राजेश जायसवाल सुदर्शन कसौधन ऋषि साहनी इमरान अन्सारी विद्याधर पाण्डेय श्रवण गुप्ता सुरेन्द्र यादव महेन्द्र सोनकर उमेश कुमार यादव आलोक पाण्डेय संजय मद्देशिया जगदीश निगम देवेश निषाद डॉ बृजभूषण मिश्र बबबू सोनकर राजकुमार यादव दीपक जायसवाल निखिल राय आलोक तिवारी अजय राजभर संतोष गौतम आकाश जायसवाल अर्जुन सोनकर विनय पांडेय अनिल कुमार दीनानाथ कसौधन सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *