जिला स्तरीय बैठक बसपा कार्यालय पर हुआ सम्पन्न
पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक जिला कार्यालय गोरखपुर में संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरखपुर मंडल डॉ विजय प्रताप रहे। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर मंडल प्रभारी रामसूरत चौधरी व गोरखपुर मंडल प्रभारी कमलेश कुमार गौतम रहे। संचालन गोरखपुर मंडल प्रभारी सुरेश कुमार गौतम ने किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बसपा एक मिशन है मिशन में कार्य करने वाले लोग कभी निराश व घबराते नहीं है। बसपा की चार बार सरकार रही जिसमें सभी वर्ग के लोग खुशहाल थे। आज समाज का हर एक व्यक्ति सिर्फ एक ही बात करता है कि बसपा का शासन बहुत अच्छा था। भाजपा के शासन में महंगाई बेरोजगारी हत्या डकैती चरम सीमा पर है। आप लोग बूथ और सेक्टर को मजबूत करें 2027 में बसपा की सरकार बनेगी। विशिष्ट अतिथि रामसूरत चौधरी व वीरेंद्र पांडे ने भी अपने अपने विचार को रखा। कार्यक्रम अध्यक्ष मा इंदल राम ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बसपा दबे कमजोर वंचित समाज की पार्टी है। यहां कार्यकर्ता के बल पर पार्टी चलती है आप सभी साथी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को समझे वह कार्य करें । बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी अमित चंद्र गौतम जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार डॉ प्रदीप निषाद अजय कुमार जिला पंचायत सदस्य सूरज गौड़ अमरेश चंद राजेश मलिक अशोक कुमार डॉ सुदर्शन पार्वती देवी निधि यादव राकेश नीरज संगम हरिश्चंद रामू भारती सुभाष शर्मा विजय कुमार सुशील कुमार भारती सिराजुद्दीन महानद गौतम रामू प्रसाद श्रीराम बाबू राजनाथ राव शिवेंद्र कुमार विमलकांत रामरतन सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








