पुरानी नियुक्तियों की वैधता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 आशा लता सिंह के नेतृत्व में लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय परिसर में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया ।यह प्रदर्शन उन विषय विशषज्ञों शिक्षकों की नियुक्ति की बढ़ता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर किया गया ,जिनकी नियुक्तियां वर्ष 1999 से 2007 के बीच हुई थी और जिन्हें हाल ही में विभाग द्वारा संदिग्ध घोषित किया जा रहा है। इस धरने में प्रदेश भर के एकत्र हजारों शिक्षकों ने वह तो लिखा था। एक स्वर में सरकार और शिक्षा विभाग से निम्नलिखित मांग रखी गई। विभाग द्वारा 1999 से 2007 के बीच की गई नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से घोषित किया जाए। उच्च न्यायालय के आदेशों का समय बध्द और पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। शिक्षकों की सेवा स्थिरता को प्रभावित करने वाले वित्त विभाग के आदेशों को तत्काल वापस लिया जाए ।डॉक्टर आशा लता सिंह ने कहा है कि हम बरसों से निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ सेवाएं दे रहे हैं। विभागीय त्रुटियों और नियमितताओं का दंड हम शिक्षकों को नहीं मिलना चाहिए। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।धरने के दौरान बक्ताओ ने यह भी कहा कि यह केवल शिक्षकों
के भविष्य की बात नही है बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और स्थिरता का प्रश्न है। इस धरने में विभिन्न बातों पर प्रकाश डाला गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 2323 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को नियुक्ति किया गया, लेकिन उन्हें पुरानी पेंशन योजना के विकल्प पत्र भरने से वंचित कर दिया गया। विभाग ने संशोधित चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 21( जी )का अनुचित हवाला देकर विकल्प पत्र से बचना की, जब कि वित्त विभाग ने इस पर लाभ देने की अनुमति प्रदान कर दी है, तो विभागीय अभिलेख और साक्षों से स्पष्ट है की नियुक्ति प्रक्रिया मौलिक रिक्तियों के सापेक्ष में की गई थी। यदि विभाग समय पर उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करता हैतो यह शिक्षक स्वाभाविक रूप से पुरानी पेंशन योजना में सम्मिलित हो सकते थे। आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि वे उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी से लगातार न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को ज्ञापन विभागीय अधिकारियों को दे दिया गया है। इस धरने में एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ,उपाध्यक्ष रेखा सिंह, महामंत्री सुरेंद्र श्रीवास्तव आदि पूरे प्रदेश के सभी जिलों से सभी शिक्षक उपस्थिति दर्ज कराई है।








