पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में समर कैंप का आयोजन बच्चों को कराया गया योगा अभ्यास।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा ब्लाक के पीएम श्री कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरीडांड़ में समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा ने कैम्प का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर शासनादेश के अनुसार सर्वप्रथम योगा का अभ्यास बच्चों को कराया गया तथा अन्य गतिविधियां करायीं गयी।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के अध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल, ग्राम प्रधान विजय कुमार , प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राय, सुरेन्द्र सिंह, प्रतिमा राय, राम सजन ,डा अनंन्त तथा समर कैंप प्रभारी अनुषा देवी एवं अनुराधा सहित अनेक बच्चे मौजूद रहे।








